Advertisement

जिम के बाहर से 25 सेकंड में बुलेट चोरी

उज्जैन। शहर में लगातार वाहन चोरी की वारदातें हो रही हैं। ताजा मामले में जिम के बाहर से महज 25 सेकंड के अंदर दो चोर बुलेट चुराकर रफूचक्कर हो गए। दरअसल, घटना 8 जनवरी की है। नारायणपुरा निवासी मोहित मेहर वेदनगर स्थित जिम गए थे। उन्होंने अपनी बुलेट बाहर खड़ी की थी। इस दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे और मौका देख पैर से बुलेट का ताला तोड़ा, इसके बाद रैकी की और फिर दोबारा लौटकर बुलेट लेकर फरार हो गए। इस घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया जिसमें बदमाश बुलेट चुराते नजर आ रहे हैं। नानाखेड़ा पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

मोटरसाइकिल चोरी
उज्जैन। फ्रीगंज में बीडीएस प्लाजा के पीछे वाली गली से अज्ञात चोर मोटरसाइकिल चुरा ले गया है। बाइक यशवंत पिता गणपतलाल जाट निवासी उर्दूपुरा की थी। माधवनगर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें