Popup Image
Advertisement

व्यापारी का मंडी से डेढ़ क्विंटल सोयाबीन चोरी

गेट से पास करने वाले कर्मचारी को हटाया

Advertisement

उज्जैन। मंडी व्यापारी का दो बोरी में रखा एक क्विंटल 60 किलो सोयाबीन चोरी हो गया। व्यापारियों ने इस संबंध में मंडी प्रशासन को ज्ञापन दिया है। व्यापारी फर्म चेतन इंटरप्राइजेस ने मंडी फड़ से एक क्विंटल 60 किलो सोयाबीन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह सोयाबीन मंडी से ई-रिक्शा में लोड होकर गेट से निकला।

आगर रोड पर एक खेरची व्यापारी को यह सोयाबीन बेचा गया। व्यापारी संघ अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, सचिव हजारीलाल मालवीय सहित व्यापारियों ने सचिव अश्विनी सिन्हा को आवेदन देकर चोरी रोकने की गुहार लगाई। घटना के बाद गेट पर तैनात कर्मचारी को हटा दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें