Popup Image
Advertisement

कार से आए, चार्जिंग पर लगा ई-रिक्शा चुरा ले गए, घर का दरवाजा बंद कर गए

सुबह आधा किलोमीटर दूर मिला ई रिक्शा, बैटरी, स्पीकर गायब थे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। यदि आपके पास ई रिक्शा है जिसे घर के बाहर खड़ा करते हैं तो सावधान हो जाएं। चोरों की गैंग कार से शहर में पहुंचकर ई रिक्शा चोरी कर रही है। सुबह इसकी शिकायत लेकर एक ड्रायवर महाकाल थाने पहुंचा। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की है।

मोहनपुरा विनायगा रोड़ निवासी कन्हैयालाल पिता रतनलाल ने बताया कि वह ई रिक्शा चलाता है। रात में उसने अपनी ई रिक्शा घर के बाहर खड़ी की और चार्जिंग पर लगाकर सो गया। रात 2 बजे तक उसके परिजन जाग रहे थे। इसके बाद 3.30 बजे परिजन ने घर से बाहर आने के लिए गेट खोलने की कोशिश की।

Advertisement

गेट बाहर से बंद था। काफी प्रयास करने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो पड़ोसियों को फोन लगाना शुरू किया। कन्हैयालाल ने बताया कि करीब 10 पड़ोसियों को फोन लगाए तब एक ने फोन रिसीव किया और वह दरवाजा खोलने आया। बाहर आकर देखा तो खड़ी ई रिक्शा नहीं थी। आसपास तलाश किया लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चला।

सीसीटीवी में दिखे 3 बदमाश

Advertisement

सुबह कन्हैयालाल ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किए जिसमें तीन बदमाश एक कार से उसके घर के सामने रुकते नजर आए। उक्त बदमाश चार्जिंग पर लगे ई रिक्शा को चोरी कर ले जाते दिखे। दूसरे कैमरे में पड़ोसी की ई रिक्शा चोरी का प्रयास करते भी चोर नजर आए। उस घर में सीसीटीवी कैमरा लगा था जिसे चोरों ने देखा और वारदात किए बिना चले गए।

बैटरी, कनेक्टर निकालकर ले गए: कन्हैयालाल ने अपनी ई रिक्शा की तलाश शुरू की। घर से आधा किलोमीटर दूर विनायगा रोड़ पर उसे ई रिक्शा तो मिला लेकिन उसमें लगी 4 बैटरियां, कनेक्टर और वाहन के कागजात नहीं थे। वह अपनी शिकायत लेकर महाकाल थाने पहुंचा। पुलिस ने तुरंत चीता पार्टी को घटना स्थल पर रवाना किया। पुलिस द्वारा चोरों की तलाश शुरू की गई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें