डिवाइडर से टकराई कार पलटते ही लगी आग

रतलाम। रतलाम के नामली में शनिवार रात करीब 10.30 बजे पल्दूना फंटा के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पलटने के बाद कार में आग लग गई और कुछ देर बाद ब्लास्ट हो गया। कार में सवार पांचों लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे का पूरा घटनाक्रम फोरलेन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी इको स्पोर्ट्स कार क्रमांक एमपी 09 सीपी 1145 से सांवरिया जी दर्शन के लिए निकले थे।
Advertisement
Advertisement









