Advertisement

चिंतामन ब्रिज पर कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर

मजदूर दंपत्ति सहित तीन लोग घायल

Advertisement

उज्जैन। मिस्त्री के साथ बाइक पर जा रहे मजदूर दंपत्ति को चिंतामन ब्रिज पर कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया जिन्हें राहगीरों ने एम्बुलेंस से चरक अस्पताल में भर्ती कराया। मंगरोला निवासी 35 वर्षीय रमेश पिता दोला मिस्त्री का काम करता है। उसने बताया कि वह गांव में मकान बनाने का काम कर रहा था इसलिए नजरअली कंपाउंड से मजदूरी करने वाले कालूराम व उसकी पत्नी संगीता को लेकर आया था। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वह कालूराम और संगीता को वापस छोडऩे जा रहा था तभी चिंतामन ब्रिज पर तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे तीनों गिरकर घायल हो गए।

जिस कुएं को गहरा कर रहा था उसी में गिरा, मौत

Advertisement

उज्जैन। निपानिया महिदपुर में रहने वाला युवक कुआं खोदने का काम करता था। वह साथियों के साथ शेरपुर आलोट में कुआं गहरा करने गया और रस्सी से बाहर निकलने के दौरान कुएं में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। निपानिया महिदपुर निवासी भरत पिता रघुनाथ सेन शेरपुर आलोट में कुआं गहरा करने गया था। शुक्रवार दोपहर खाना खाने के लिए वह कुएं में डली रस्सी के सहारे बाहर आने की कोशिश कर रहा था तभी ऊंचाई तक पहुंचने के बाद वह बैलेंस बिगडऩे से कुएं में गिर गया। गंभीर घायल होने पर साथी उसे पहले आलोट फिर उज्जैन के प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए लाए जहां देर शाम उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें