Advertisement

शादी से लौट रहे भाइयों को कार ने टक्कर मार दी, दोनों घायल

अक्षरविश्व न्यूजउज्जैन। शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे युवकों को चंदूखेड़ी के समीप अज्ञात कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों को उसी कार चालक ने एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। चिंतामन थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।

Advertisement

मकदनी भाटपचलाना निवासी 25 वर्षीय रोहित पिता आत्माराम अपने बड़े भाई जीवन के साथ बाइक से गंगेड़ी इंगोरिया में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था। दोनों भाई रात करीब 11 बजे शादी समारोह से घर लौट रहे थे तभी चंदूखेड़ी के समीप अज्ञात कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

दुर्घटना के बाद दोनों भाई गिरकर घायल हुए जिन्हें उसी कार के चालक ने एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। रोहित ने बताया कि दोनों भाई एमएसडब्ल्यू कर रहे हैं। जीवन की शादी हो चुकी है। दुर्घटना के बाद कार चालक भाग गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें