कब्जा करने की नीयत से किसान पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महिदपुर रोड स्थित कानाखेड़ी बप्पैया मार्ग के खेत पर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोगों ने किसान पर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार फरियादी द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक कब्जा करने आए लोग खेत के आगे की शासकीय भूमि पर अवैधानिक तरीके से खंबे गाढ़ रहे थे। वे इस तरह खेत पर कब्जा करने की कोशिश में थे। किसान और उसके परिवार द्वारा रोकने पर सभी ने जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में हरिओम राठौर और उनके साथ आए मजदूर को गंभीर अवस्था में महिदपुर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चरक अस्पताल भेज दिया गया। राठौर की मानें तो संबंधित भूमि का प्रकरण न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी की कोर्ट में चला था। निर्णय राठौर के पक्ष में आया था। अनुविभागीय अधिकारी के आदेश को नकार कर मुकेश जाट, पोप सिंह, करण, तरुण, प्रेम गिरी सहित आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। फिलहाल महिदपुर रोड थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामला विवेचना में लिया गया है। इधर पुलिस ने बताया है कि एफआईआर के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।









