डेढ़ साल बाद दर्ज हुआ मारपीट का केस

उज्जैन। कहारवाड़ी में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। मामला महाकाल थाने पहुंचा। पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया जबकि दूसरे पक्ष की सुनवाई नहीं हुई। इसकी शिकायत एसपी से करने के डेढ़ साल बाद मारपीट का मामला थाने में दर्ज हो पाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ममता पति कोमल सिंह खराड़ी 51 वर्ष निवासी कहारवाड़ी ने जुलाई 2023 में एसपी को फुटेज सौंपकर राजकुमार और उसके भाई सुनील पिता गोपाल निवासी कहारवाड़ी द्वारा मारपीट की शिकायत की थी।
एसपी द्वारा इसकी जांच सीएसपी को सौंपी गई। डेढ़ वर्ष से अधिक समय तक जांच चलने के बाद कल महाकाल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि पहले दर्ज हुए मामले में ममता खराड़ी आरोपी बनी थी।
केटरर्स में मारपीट तीन लोग गिरफ्तार
उज्जैन। केटरर्स के बीच हुई मारपीट के मामले में देवासगेट पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पंवासा निवासी पुष्पक मालवीय केटरिंग का काम करता है। 26 फरवरी को मनोरमा गार्डन में काम करने गया जहां केटरिंग काम के लिए आए मोरूखेड़ी निवासी अखिलेश बामनिया, धुलेटिया भेरूगढ़ निवासी लखन सोलंकी और शाजापुर निवासी रीतिक परिहार से विवाद हो गया। तीनों ने पुष्पक को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।








