Advertisement

हथियार लेकर घूम रहे नाबालिग को पकड़ा

उज्जैन। नानाखेड़ा पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है। संभवत: वह किसी को मारने जा रहा है। यह सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने चीता टीम को सूचित किया। मामला चूंकि हथियार का था इसलिए चीता पार्टी ने चारों तरफ से घेराबंदी की। टीम ने मौके पर पहुंचकर हथियारधारी को पकड़ लिया। उसके पास 14 इंच लंबा चाकू था। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग है, इसलिए विधि अनुसार किशोर न्यायालय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल २५ आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें