Popup Image
Advertisement

बंदूक बेचने की फिराक में था, घेराबंदी की तो पकड़ाया

माकड़ौन पुलिस ने आम्र्स एक्ट में दर्ज किया प्रकरण आरोपी रिमांड पर

Advertisement

उज्जैन। बंदूक बेचने की फिराक में घूम रहे युवक को मुखबिर की सूचना पर माकड़ौन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। उस पर आम्र्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर रिमांड पर लिया गया है।
दरअसल, माकड़ौन पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि एक शख्स बंदूक बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की और बनेसिंह पिता पदम सिंह मोंगिया (45) निवासी ग्राम काथड़ी को पकड़ा। उसके कब्जे से एक नाली की बंदूक बरामद की गई। जब उससे लाइसेंस के संबंध में पूछा तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे रिमांड पर लिया है। आरोपी से हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

इनका कहना
आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि २५ अगस्त को दुपाड़ा में एक सामाजिक कार्यक्रम में गया था। उस दिन वहां हाट भी था जहां से उसने खाने पीने का कुछ सामान खरीदा था। उसे रास्ते में एक व्यक्ति मिला था जिससे उसने ढाई हजार रुपए में बंदूक खरीदी थी। अभी उससे पूछताछ की जा रही है। रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। यदि पूरी जानकारी नहीं मिलती तो फिर से रिमांड लिया जाएगा।
– लालचंद शर्मा, एसआई,
थाना माकड़ौन

Advertisement

चोरी के मामले में फरार 2 पकड़ाए

उज्जैन। माधवनगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2023-24 के बीच हुई चोरी की 2 वारदातों में शामिल बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्त में आए बदमाशों के नाम सुनील ठाकुर और चेतन वर्मा निवासी बहादुरगंज है। दोनों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर फ्रीगंज स्थित एक मकान में चोरी करने के साथ देसाईनगर से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को पहले नीलगंगा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। माधवनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें