Advertisement

रवीन्द्रनाथ टैगोर मार्ग पर आज डलेगी सेंटर लाइन

सिंहस्थ की तैयारी: घरों पर निशान बाद में लगेंगे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 के लिए शहर की सडक़ों के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। आज नगर निगम रवींद्रनाथ टैगोर मार्ग पर सडक़ के बीच सेंटर लाइन डालेगा। घरों पर निशान बाद में लगाए जाएंगे। यह सडक़ 15 मीटर यानी करीब 50 फीट चौड़ी होगी।

सिंहस्थ में इस बार 14 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके लिए शहर की सडक़ों के चौड़ीकरण की राह साफ हो गई है। जीवाजीगंज थाने के सामने से खजूरवाली मस्जिद तक रवींद्रनाथ टैगोर मार्ग को चौड़ा करने के लिए नगर निगम प्रशासन जुट गया है। निगम अधिकारियों के अनुसार इस रोड का चौड़ीकरण पर करीब 9 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है। सेंटर लाइन डालते ही क्षेत्र में हलचल शुरू हो जाएगी। इसके आधार पर साफ होगा कि कितने मकान और दुकानें तोडऩे की जरूरत पड़ेगी।

Advertisement

एलिवेटेड ब्रिज के लिए पहले होगा सर्वे

इंदौर रोड पर एलिवेटेड ब्रिज बनाने की योजना है, लेकिन यह कहां से कहां तक बनेगा, इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है। संभागायुक्त संजय गुप्ता द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान एलिवेटेड ब्रिज का प्रस्ताव सामने आया है। दरअसल, एमपीआरडीसी हरिफाटक ओवरब्रिज तक सिक्स लेन बना रहा। इसके बीच बन रहे फ्लाईओवर ब्रिज को एलिवेटेड ब्रिज बनाने की बात उठी है। इसे महामृत्युंजय द्वार के पास बनाने की योजना है, लेकिन अब इसकी जगह बदली जा सकती है। एमपीआरडीसी अभी एलिवेटेड ब्रिज की योजना का सर्वे कर रहा है। सर्वे के बाद साफ होगा कि इसे कहां बनाया जा सकता है। एसआर 24 से इसे जोडऩे का भी प्रस्ताव है।

Advertisement

ब्रिज को सिक्स लेन से जोडऩे की योजना
महामृत्युंजय मार्ग से हरिफाटक ब्रिज को अभी सिक्स लेन से जोडऩे की योजना है। इस पर एमपीआरडीसी द्वारा काम किया जा रहा है।
नीरजकुमार सिंह, कलेक्टर

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें