Advertisement

एक तरफ रोड की सेंट्रल लाइन अटकी, दूसरी तरफ फोरलेन की तैयारी

जीवाजीगंज से खजूरी मस्जिद तक रोड चौड़ीकरण में सेंट्रल लाइन का काम रुका, आज होगा निरीक्षण

Advertisement
  • शहर की नई सड़कों के चौड़ीकरण के लिए सर्वे
  • रवींद्र नगर में भी लोगों ने मकानों पर बैनर लगाए

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। सिंहस्थ से पहले शहर की सड़कों के चौड़ीकरण की तैयारी के साथ नगर निगम के सामने कई अड़चनें भी आ रही हैं। इससे प्रशासन की भी सांसे फूल रही हैं क्योंकि कम समय में सभी कामों को पूरा करने का टारगेट रोज बड़ा हो रहा। जीवाजीगंज से खजूरी मस्जिद तक रोड चौड़ीकरण में सेंट्रल लाइन का काम अधर में पड़ गया है। गुरुवार को अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर कोई फैसला लिया जाएगा। दूसरी तरफ शहर के नए हिस्से में नए फोरलेन की तैयारी शुरू कर दी गई है।

गणेश चौक जीवाजीगंज से खजूरी मस्जिद तक रोड चौड़ीकरण के लिए अभी सेंट्रल लाइन डालने का काम भी पूरा नहीं हो सका है। बीच में कई जगह यह स्थिति सामने आ रही कि पुराने समय के बने कुछ मकानों को जगह छोड़कर बनाया गया है जबकि नए मकान आगे की तरफ हैं। ऐसे में आपत्ति यह सामने आई है कि किस जगह से सेंट्रल लाइन डाली जाए। अधिकारियों द्वारा सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद सर्वसम्मत निर्णय के आधार पर सेंटर लाइन डालने का काम आगे बढ़ सकेगा। रवींद्र नगर में भी लोगों ने भी मकानों पर चौड़ीकरण के विरोध में बैनर लगा दिए हैं।

Advertisement

सांदीपनि चौराहे से सेठीनगर तक भी फोरलेन!

सांदीपनि चौराहे से सेठीनगर तक भी रोड को फोरलेन करने की कवायद शुरू हो गई है। नगर निगम द्वारा इसका भी सर्वे किया जाएगा। निगम सूत्रों के अनुसार इस सड़क को फोरलेन करने की रिपोर्ट सरकार ने मांगी है। सर्वे के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। शहर की अन्य सड़कों का भी सर्वे होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें