दोस्त बन कर धोखा दिया, दो दोस्तों को भी बुलाया कार में घुमाते रहे, रेप किया

2 गिरफ्तार, एक फरार

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। एक नासमझ लड़की फिर हवसियों का शिकार हुई है। पहले उससे दोस्ती की फिर ऐसा दगा दिया कि वह जीवनभर उस दाग को मिटा नहीं सकेगी। दो दोस्तों को बाहर से बुलाया, तीनों ने उसे कार में घुमाया और रेप करने के बाद सड़क पर छोड़ कर भाग गए। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को हिरासत में ले लिया, तीसरा फरार है। पुलिस टीम उसके पीछे लगी हुई है।
चिमनगंज मंडी पुलिस ने बताया लड़की की उम्र 16 साल है। वह नगर कोट इलाके में रहती है। साहिल नामक युवक ने उससे दोस्ती की। लड़की उसके झांसे में आ गई। उसे नहीं पता था कि साहिल उससे दोस्ती क्यों कर रहा है। वह उसके मन के भाव समझ नहीं सकी। दोस्ती के नाम पर साहिल उसे बेवकूफ बनाता रहा। साहिल ने अपने अहमदनगर में रहने वाले शाहिद और मक्सी में रहने वाले समीर को बताया कि वह उसकी दोस्त है।
साहिल ने योजना बनाई और…
साहिल ने योजना बनाई और समीर तथा शाहिद को बुला लिया। उनके पास एक कार भी थी। योजना के अनुसार 28 नवंबर को साहिल उस लड़की से मिला। उसे बताया कि हम लोग देवास घूमने के लिए जा रहे हैं। दो जिगरी दोस्त भी हैं। घूम-फिरकर आ जाएंगे। नाबालिग उसकी बातों में आ गई। करीब ११ बजे चारों कार में सवार होकर देवास के लिए निकल गए। रातभर वह नाबालिग को कार में घुमाते रहे। (जैसा कि लड़की ने पुलिस को बताया) कार में तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।
आगर रोड पर छोड़कर भाग गए
नाबालिग के अनुसार, देवास से 29 नवंबर की सुबह उज्जैन आए और यहां-वहां घुमाते रहे। तीनों ने उसके साथ रेप किया। कभी कार भी वे बदल-बदल कर चलाते रहे। कार के दरवाजे बंद कर रखे थे। शाम सात बजे के करीब तीनों कार लेकर आगर रोड की तरफ बढ़े। आरडी गार्डी के पास कार रोकी और उसे नीचे उतार दिया। जैसे-तैसे वह घर गई और अपने साथ हुई हरकत की जानकारी परिवार के लोगों को दी।
वन स्टॉप सेंटर भेजा
पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद केस दर्ज कर किया मेडिकल कराया और लड़की को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। लड़की तीनों आरोपियों को जानती थी इसलिए पुलिस के लिए गिरफ्तारी आसान थी। पुलिस ने टीम ने बनाई और साहिल को हिरासत में ले लिया। उसी के बताए स्थान के आधार पर पुलिस शाहिद तक भी पहुंच गई। समीर मक्की भाग गया था। पुलिस की टीम उसके पीछे लगी है, हो सकता है कि शाम तक वह भी पकड़ में आ जाए।









