दुष्कर्म करने वाले नाबालिगों को बाल संरक्षण गृह भेजा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन की युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्त कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले महाराष्ट्र के दो नाबालिगों को चिमनगंज मंडी पुलिस ने बाल न्यायालय में पेश कर बाल संरक्षण गृह भेज दिया है।

दरअसल, चिमनगंज मंडी क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती की इंस्टाग्राम पर महाराष्ट्र के वाशिम जिले के रहने वाले नाबालिग लड़के से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत होती रही। २९ अगस्त को नाबालिग अपने साथी के साथ उज्जैन आया और युवती को महाराष्ट्र घुमाने के बहाने साथ ले गया। यहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के घरवाले ही दोनों नाबालिगों को पकड़कर उज्जैन लाए और चिमनगंज पुलिस के हवाले किया। दोनों नाबालिग अन्य समुदाय के हैं। जांच अधिकारी रुक्मिणी अहिरवार ने बताया दोनों को बाल न्यायालय में पेश किया गया जहां से बाल संरक्षण गृह भेज दिया है।









