Advertisement

चायना डोर ने अब नाक काटी, आगर रोड पर बाइक सवार हलवाई के साथ हादसा

उज्जैन में चौथा हादसा नहीं लग रही लगाम
उज्जैन। खूनी चायना डोर के कारण शनिवार को एक और हादसा हो गया। प्रशासन के कड़े प्रतिबंध के बाद भी चायना डोर उपयोग की जा रही है और हादसे हो रहे हैं। शनिवार शाम आगर रोड पर पतंग की घातक डोर की चपेट में आने से एक बाइक सवार वृद्ध की नाक और चेहरे का हिस्सा कट गया।
गायत्री नगर निवासी तुलसीराम राठौर (52), जो पेशे से हलवाई हैं, शनिवार शाम अपने दोस्त की बाइक पर पीछे बैठकर घर लौट रहे थे। इंदिरा नगर मार्ग से गुजरते समय अचानक पतंग की डोर उनके चेहरे पर आकर फंस गई। जब तक वे कुछ समझ पाते, डोर ने उनकी नाक के ऊपरी हिस्से और आंखों के पास गहरा कट लगा दिया।
चार टांके लगाना पड़े
गंभीर रूप से घायल तुलसीराम को तत्काल चरक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि नाक पर जख्म काफी गहरा था, जिसके कारण 4 टांके लगाने पड़े। विडंबना यह है कि तुलसीराम पहले से ही एक दुर्घटना के शिकार थे और उनके एक हाथ पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था, अब चायना डोर ने उन्हें फिर से अस्पताल पहुंचा दिया।
इस साल 5 गंभीर घायल
27 नवंबर 25: हरिफाटक ब्रिज पर स्कूल सवार महिला चायना डोर की चपेट में आकर स्कूटी से रिकर घायल। इसी बीच चायना डोर ने शरीर को जगह-जगह से खरोंच दिया
30 नवंबर 25 : हरिफाटक ब्रिज पर एक्टिवा सवार महिला डोर में उलझकर घायल हुई। उसके हाथ जगह-जगह डोर से कट गए थे
9 दिसंबर 25 :  गणेश नगर निवासी छात्र विपुल महिवाल जीरो पाइंट ब्रिज पर लहुलूहान।
20 दिसंबर 25 :  आगर रोड पर खिलचीपुर पुलिया पर झारड़ा निवासी छात्र योगेश आंजना का गला कटा, 10 टांके आए।
27 दिसंबर 25 :  इंदिरा नगर में गायत्रीनगर का तुलसीराम घायल। नाक पर ४ टांके आए।
मौत भी हो चुकी छात्रा की
2022 फरवरी -छात्रा नेहा आंजना की मौत इसी डोर से जीरो पाइंट ब्रिज पर हुई थी। डोर गले में ऐसी फंसी की एक्टिवा पर जा रही छात्रा ने चंद मिनटों में ही मौके पर तड़प-तड़प कर जान दे दी।

 

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें