Advertisement

सीएम डॉ. यादव, स्वास्थ्य मंत्री नड्डा आज शहर में

उज्जैन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) और सीएम डॉ. मोहन सोमवार को शहर में रहेंगे। वे शाम करीब सवा पांच बजे भोपाल से उज्जैन पहुंचेंगे। सीएम के दो कार्यक्रम फाइनल हुए हैं।

Advertisement

नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के मुताबिक वह पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक गीत के प्रमोशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे उद्दयन मार्ग पर बाघेश्वरी माता मंदिर के पास स्थित सुरभि गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इसमें एसआईआर पर बातचीत होगी। मैपिंग से बचे मतदाताओं को कैसे सूची में जुड़वाना, इस पर फोकस रहेगा। सीएम और नड्डा का रात्रि विश्राम उज्जैन में ही है। दोनों सुबह यहां से धार जाएंगे, जहां सरकारी मेडिकल कॉलेज की नींव रखी जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें