तराना-नागदा में दूध से लेकर मिठाई तक के सैंपल लिए

त्योहारी सीजन में फूड विभाग की कार्रवाई
उज्जैन। त्योहारी सीजन में इस बार फूड विभाग का अमला काफी सक्रिय दिखाई दे रहा है। मंगलवार को फूड विभाग की टीम नागदा और तराना पहुंची और यहाँ से दूध, घी, मावा, पनीर, मिठाई, नमकीन के सैंपल लिए।
तराना के डोकर गांव के प्रताप सिंह, खोकरिया के सोनू राठौर एवं ग्राम भड़सिंबा के मोजीराम जाट से दूध के नमूने लिए। पानखेड़ी स्थित मां पीतांबरा दूध डेयरी, तराना की नागशक्ति दूध डेयरी, मस्ताना दूध डेयरी से भी दूध के नमूने लिए गए। श्री चारभुजा स्वीट्स झंडा चौक तराना से मावा बर्फी एवं घी ,
श्रीनाथ डेयरी खांडेराव बाजार से घी, काजू कतली एवं बेसन के लड्डू के नमूने लिए। टीम ने नागदा एवं उन्हेल क्षेत्र में भी कार्रवाई की। जवाहर मार्ग की राजेंद्र स्वीट्स से मलाई बर्फी, श्री महावीर स्वीट्स सेंटर एमजी रोड से मावा रोल और गुरु महिमा नमकीन एंड स्वीट्स एमजी रोड से सेंव-नमकीन का नमूना लिया। उन्हेल स्थित अब्दुल हुसैन नरूद्दीन से मैदा, सूजी, बेसन, हल्दी पाउडर, ए.के. ट्रेडर्स से रसगुल्ला, सोहन पपड़ी, मैदा एवं रवा के नमूने लिए ।
प्रयोगशाला रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई: फूड विभाग ने नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा है। यहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।









