Advertisement

सीएम गुरुद्वारा साहिब उज्जैन में गुरु अरदास में सम्मिलित हुए

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सीएम डॉ. मोहन यादव सुबह ७.३० बजे दूध तलाई स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और यहां पर निशान साहिब सेवा में शामिल हुए। इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Advertisement

सीएम ने गुरुद्वारा साहिब में गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा ठेका और गुरु अरदास में शामिल हुए। गुरु गोविंद सिंह के चार साहिब जादो की वीरता को स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने पर सिख समाज ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना।

इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधियों द्वारा सरोपा भेंटकर मुख्यमंत्री का सम्मान और अभिनंदन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, सिख समाज के सुरेंद्र सिंह अरोड़ा, ग्रंथि श्री चरण सिंह गिल, इकबाल सिंह गांधी भी उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें