स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम नहीं रहेंगे लेकिन संदेश उनकी ही आवाज में सुनाई देगा

कलेक्टर ने बैठक में जिम्मेदारियां सौंपी, स्कूलों बच्चों के पांच कार्यक्रम होंगे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस समारोह मेें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में नहीं रहेंगे लेकिन उनकी आवाज मेें संदेश जरूर सुनाई देगा। ध्वजारोहण कलेक्टर रौशन कुमार सिंह करेंगे। स्कूलों बच्चों के 5 सांस्कृतिक कार्यक्रम शिक्षा विभाग की ओर से फाइनल किए गए हैं।
मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। जिसमें बताया गया कि राज्य स्तर पर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 9 बजे शौर्य स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजली देंगे। इसके बाद भोपाल के लाल परेड ग्राउंड मेें सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के बाद संदेश वाचन करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से उज्जैन सहित सभी जिलों में होगा। बुधवार 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी।
यह करना होगा सरकारी अफसरों को
14 अगस्त की रात से सभी सरकारी भवनों पर लाइटिंग करना होगी।
कार्यक्रम में जिले के स्वतंत्रता सैनानी, शहीदों के परिजनों को सम्मानपूर्वक लाने-ले जाने की व्यवस्था करना होगी।
देहदान करने वाले व्यक्तियों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्हें कार्यक्रम में लाने-ले जाने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग को करना होगी।
उद्यानिकी करेगा मंच सज्जा, पीडब्ल्यूडी करेगा बैरिकेडिंग
प्रसारण के लिए कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन, इंटरनेट कनेक्शन, साउंड सिस्टम, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, अस्थाई शौचालय की व्यवस्था नगर निगम करेगा।
एमपीईबी को पावर बेकअप रखने का जिम्मा सौंपा।
पीडब्ल्युडी को बेरीकेडिंग।
उद्यानिकी विभाग को मंच साज सज्जा।
स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी।









