समय पर चामुंडा चौराहा पार करो, 7 हजार का इनाम जीतो

डोल ग्यारस: समय पर फूलडोल निकालने के लिए बैरवा समाज ने की पहल, 22 को निकलेगा चल समारोह
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जल झूलनी ग्यारस (22 सितंबर) पर समय से फूलडोल निकालने वालों को नगद 5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। यह पहली बैरवा समाज ने फूलडोल चल समारोह को समय पर निकालने के लिए की है। रात 10 बजे तक चामुंडा चौराहा पार करने वाली झांकियों को अखिल भारतीय बैरवा महासभा की प्रदेश इकाई 5000 रुपए का नकद इनाम देगी।
महासभा प्रवक्ता लालचंद भारती ने बताया कि बुधवार को आयोजन को लेकर किशनपुरा स्थित सकल बैरवा पंचायत में अध्यक्ष बाबूलाल गोठवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। 18 मोहल्लों के झांकी निर्माता, अखाड़ों के खलीफा और रास मंडली के सदस्यों ने समाजजनों की मौजूदगी में सभी झांकियां और अखाड़े रात 9 बजे तक घंटाघर पहुंचाने का लक्ष्य तय किया। ताकि 10 बजे तक चामुंडा चौराहा पार हो जाए। प्रदेश अध्यक्ष राजेश जारवाल और शहर अध्यक्ष सुरेंद्र मरमट ने समय सीमा का पालन करने वाली झांकियों को महासभा की ओर से 5000 रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की।
पूर्व महापौर मदनलाल ललावत, सुनील गोठवाल, प्रिंस लोदवाल, रामसहाय खलीफा, ओपी विश्वप्रेमी, सतीश मरमट, रामकृष्ण मंदिर के पुजारी महंत दीपक गिरी, राकेश गिरी, मनोज लोदवाल, दीनदयाल बड़ोदिया, महामंत्री राहुल अखंड, निखिल गोठवाल, हरीश ललावत,
कमल मरमट और रितेश खलीफा सहित वरिष्ठ नागरिक व युवा उपस्थित रहे। संचालन दीपक मेहरे ने किया।









