Popup Image
Advertisement

इंदौर हादसे में घायल संस्कृति वर्मा मुंबई एयरलिफ्ट, सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश

इंदौर में एयरपोर्ट रोड पर ट्रक हादसे में घायल युवती को सीएम डॉ मोहन यादव ने बेहतर इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट करने का आदेश दिया है। जिसके बाद शनिवार को डॉक्टरों की टीम युवती को मुंबई लेकर रवाना हुई। बता दें कि, 15 सितंबर को एयरपोर्ट रोड पर एक ट्रक ने करीब 25 लोगों को कुचल दिया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 18 लोग घायल हुए थे।

Advertisement

सीएम डॉ मोहन यादव ने एक्स पर किया पोस्ट

सीएम डॉ मोहन यादव ने एक्स पर लिखा कि 15 सितंबर को इंदौर में हुए हृदय विदारक ट्रक हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय बेटी संस्कृति वर्मा को इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में भंडारी अस्पताल में बेटी का इलाज चल रहा था। स्पेशलाइज्ड सर्जरी के लिए उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल, मुंबई भेजा जा रहा है। बाबा महाकाल से बेटी के शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें