तीन दिन से लापता युवक की लाश मिली

उज्जैन। पढ़ाई के साथ भाजपा नेताओं की सोशल साइट को हैंडिल करने वाला एक छात्र तीन दिन पूर्व लापता हो गया था। शुक्रवार को मंगलनाथ क्षेत्र में उसकी लाश शिप्रा नदी में मिली है। झारडा निवासी अमन व्यास उम्र २३ साल बीते ८ वर्षों से उज्जैन में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ भाजपा नेताओं की सोशल साइट्स को ऑपरेट करता था।

वह बुधवार शाम से लापता हो गया था। अमन के चचेरे भाई कपिल शर्मा ने बताया कि अमन विष्णुपुरा में अपने एक मित्र के साथ रहता था। वह इंदौर के एक कॉलेज से एमबीए कर रहा है। बीते कुछ समय से भाजपा नेताओं की सोशल साइट्स को ऑपरेट भी करता रहा है। २५ सिंतबर की शाम वह अपने दोस्तों को वह कुछ देर में आने का कह कर चला गया था। नीलगंगा थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया था।
शुक्रवार को पुलिस को मंगलनाथ क्षेत्र में एक युवक की लाश नदी में होने की सूचना मिली थी। लाश को बाहर निकाला तो उसकी शिनाख्त अमन व्यास के तौर पर की गई। पुलिस ने लाश को जिला अस्पताल भेज दिया है। कपिल शर्मा ने बताया कि अमन भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला की सोशल साइट्स का काम देख रहा था। इस संबंध में बोरमुंडला ने बतायावह बीते ८ दिनों से सक्रिय नहीं था। तीन दिन पूर्व अमन ने बताया था कि वह बीमार है।








