Deepika Padukone ने सोशल मीडिया पर शेयर की Good News

By AV NEWS

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके फैंस में खलबली मचा दी है।

इस गुडन्यूज को सुनकर हर कोई बहुत उत्सुक है। दरअसल, गुरुवार यानि आज सुबह ही दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे मम्मी-पापा बनने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फीचर इमेज को देखकर कपल को बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

सोशल मीडिया पर फीचर इमेज शेयर करके दीपिका और रणवीर ने बेबी का जन्म सितंबर 2024 में यानि 7 महीने बाद होने का हिंट दिया है। दीपिका और रणवीर अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह दीपिका की प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही चल रही है। पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें बच्चे के जूते, खिलौने और कपड़े बने हुए हैं। इससे पहले भी कई बार अटकलें लगाई जा चुकी हैं कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने खुद ही इस खबर की पुष्टि की है।

दीपिका और रणवीर की शादी साल 2018 में हुई थी, जिसे करीब 6 साल हो चुके हैं। कपल ने अपनी शादी के 6 साल बाद बेबी प्लैनिंग की है। अब कपल अपने पहले बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि हाल में ही एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। उन्होंने लूज ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें फैंस को बेबी पंप भी दिखा था। इसके बाद से ही लोग उनके प्रेग्नेंट होने का कयास लगा रहे हैं।

Share This Article