दिल्ली एम्स ने कहा- एक्टर ट्विशा ने आत्महत्या की थी

भोपाल। दिल्ली एम्स की टीम ने मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत को आत्महत्या बताया है। टीम के मुताबिक, ट्विशा के शव पर ऐसी कोई चोट नहीं थी, जिससे मेडिकोलीगल (कानूनी और चिकित्सीय) नजरिए से हमले या संघर्ष का संकेत मिलता हो।
Advertisement
दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के पांच सदस्यों वाले मेडिकल बोर्ड ने सीबीआई को सौंपी 11 पन्नों की अपनी रिपोर्ट में ये बात कही है। सीलबंद लिफाफे में 10 जुलाई को दी गई ये फाइनल फोरेंसिक रिपोर्ट सोमवार को सामने आई। इधर सीबीआई ने भी कोर्ट में 636 पेज की चार्जशीट पेश कर दी है।
Advertisement








