Advertisement

डीजीपी अचानक पहुंचे भैरवगढ़ जेल बंदियों ने सीधे बात कर जाने हाल

जेल का खाना और कामकाज चैक कर संतोष व्यक्त किया

Advertisement

उज्जैन। जेल महानिदेशक वरुण कपूर ने सोमवार को अचानक केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अस्पताल, भोजन, उद्योग आदि व्यवस्थाओं को देखकर खुशी जाहिर की।

अधीक्षक मनोज साहू ने उनकी अगवानी की। संहायक अधीक्षक सुरेश गोयल ने जेल प्लाटून के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। डॉ. कपूर ने इस दौरान जेल परिसर में संचालित पैथोलॉजी लेब को देखा और डॉक्टर्स से जानकारी ली कि बंदियों का ब्लड कितने-कितने समय में चैक किया जाता है। उन्होंने जेल में संचालित हो रहे विभिन्न उद्योगों को भी देखा और यह एक अच्छी शुरुआत बताई। उन्होने बंदियों द्वारा तैयार की जा रही भैरवगढ़ प्रिंट, मूर्ति कला, एलईडी बल्ब, मसाला उद्योग को भी देखा, बंदियों से चर्चा कर उनसे जेल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

Advertisement

बंदियों के लिये तैयार होने वाले भोजन की गुणवत्ता भी उन्होंने परखी। डॉ. कपूर ने जेल परिसर के साथ कार्यालयों के कामकाज को भी देखा। अधीक्षक साहू से व्यवस्थाओं के बारे में समझा। इसके बाद प्रार्थना भवन में जेल अधीक्षक ने उन्हे भगवान महाकाल की तस्वीर और बंदियों द्वारा बनाई गई फोटो भेंट की। इस दौरान उपअधीक्षक प्रशासन जसमन डावर, कल्याण अधिकारी वनिता तिवारी, सहायक अधीक्षक प्रवीण कुमार मालवीय, सहायक अधीक्षक प्रिंस सिंह भी मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें