Advertisement

खुले में कचरा फेंका, धाकड़ धर्मशाला पर 10 हजार का जुर्माना

उज्जैन। रविवार को नगर निगम की टीम ने वाल्मीकि धाम क्षेत्र में खुले में कचरा फेंकने के मामले में धाकड़ समाज धर्मशाला पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया।

 

Advertisement

दरअसल स्वास्थ्य विभाग की विशेष मॉनिटरिंग टीम शहर में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रही है। इसी दौरान टीम को वाल्मीकि धाम क्षेत्र में भारी मात्रा में कचरा खुले में फेंका मिला था। टीम ने मौके पर छानबीन की, तो कचरे के ढेर से कुछ ऐसे साक्ष्य और दस्तावेज हाथ लगे, जिससे यह साफ हुआ कि कचरा धाकड़ धर्मशाला का है। धर्मशाला प्रबंधन ने कचरा निगम की डोर-टू-डोर गाड़ी को नहीं देने के बजाय सड़क पर फेंक दिया था। स्वास्थ्य अधिकारी हरीश व्यास, स्वास्थ्य निरीक्षक अजय दावरे तथा दरोगा नौशाद और साजिद की टीम ने यह कार्रवाई की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें