Advertisement

सिगरेट के पैसों को लेकर विवाद, दुकानदार ने ग्राहक को लट्ठ-पाइप से जमकर पीटा

हाथ-पैर और कमर में गंभीर चोट, चरक में चल रहा इलाज

Advertisement

उज्जैन। सिगरेट के पैसों की बात को लेकर गुरुवार को दुकानदार ने एक ग्राहक को लट्ठ और पाइप से जमकर पीटा। जिससे वह घायल हो गया। उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।नीलगंगा क्षेत्र के अजीतनगर में रहने वाले घायल का नाम राहुल पिता राजू विश्वकर्मा (३०) है। राहुल ने बताया कि वह मजदूरी करता है।

गुरुवार सुबह वह शांतिनगर स्थित हेमंत किराना स्टोर पर सिगरेट लेने गया था। सिगरेट लेकर उसने १०० रुपए दिए लेकिन दुकानदार हेमंत ने कहा कि रुपए नहीं दिए। इसी बात को लेकर उनके बीच गाली-गलौच हो गई।

Advertisement

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दुकान संचालक हेमंत अंदर से लट्ठ और पाइप ले आया और उसने मुझे पीटना शुरू कर दिया। घटना में राहुल के हाथ-पैर और कमर में चोट आई है। उसे परिजनों ने तत्काल चरक अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले में नीलगंगा पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें