Advertisement

मानव सेवा के लिए कर दी मेडिकल कॉलेज को देहदान

तीन महीने पहले लिया संकल्प परिजन ने किया पूरा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। मानवता की सेवा के लिए महानंदानगर के एकजैन परिवार की महिला ने देहदान का संकल्प लिया। मंगलवार को उनकी देह परिवर्तन के बाद परिजनों ने उनका संकल्प पूरा किया।

सर्वशिक्षा अभियान के इंजीनियर संदीप जैन महानंदानगर में रहते हैं। उनकी 80 वर्षीय मां सीता जैन ने तीन महीने पहले देहदान का संकल्प लिया था। वह चाहती थीं कि मृत्यु उपरांत उनकी देह प्रयोग के लिए मेडिकल कॉलेज को सौंप दी जाए। उन्होंने इसके लिए संकल्प पत्र भी भरा था। परिजन फैसले में उनके साथ थे।

Advertisement

मंगलवार सुबह सीता जैन ने देह छोड़ दी। ऐसे में परिजन ने उनकी इच्छानुसार देहदान की प्रक्रिया पूरी की। देहदान यात्रा महानंदानगर स्थित आवास से शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। देह को आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज केा सौंपा गया है। दामाद हीरालाल कर्नावट ने बताया कि सासू मां ने तीन महीने पहले देहदान करने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने संकल्प पत्र भी भरा था। उनकी इच्छानुसार देहदान किया गया। वह भरापूरा परिवार छोड़ गई हंै।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें