Advertisement

शराब के नशे में बाइक चलाना पड़ा महंगा कोर्ट ने 19 हजार रुपए का जुर्माना लगाया

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। एक व्यक्ति को शराब पीकर बाइक चलाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे पकड़ा, मेडिकल कराया और कोर्ट में पेश किया जहां उस पर 19 हजार रुपए के जुर्माने की कार्रवाई हुइ।

Advertisement

तराना पुलिस ने बताया कि 31 मार्च को एबी रोड ग्राम बंजारी में वाहन चैकिंग के दौरान बाइक क्रमांक एमपी 13 ईएम 5077 को रोका और उसके चालक टुगनी थाना माकड़ोन निवासी दीीपक पिता कैलाश शर्मा से कागजात की मांग की। दीपक शर्मा शराब के नशे में धुत्त था। उसे पकडक़र पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची।

उसका मेडिकल कराया जिसमें डॉक्टर ने पुष्टि की कि दीपक शराब के नशे में धुत्त है। उसकी बाइक जब्त कर दीपक के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया जहां कोर्ट द्वारा दीपक पर 19 हजार रुपए के जुर्माने की कार्रवाई की।

Advertisement

नये अवतार और 24 km के धाकड़ माय लेज के साथ launch हुई अपडेटिंग featuers वाली New Mahindra Scorpio N Car

नये अवतार और 24 km के धाकड़ माय लेज के साथ launch हुई अपडेटिंग featuers वाली New Mahindra Scorpio N Car

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें