शराबियों ने रात 2 बजे इंदौर रोड पर ऑटो पलटाया

तीनों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया एक भाग गया

Advertisement
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। देर रात नशे में धुत्त युवक इंदौर रोड़ पर ऑटो में घूम रहे थे। उन्होंने अपना वाहन तेजगति व लापरवाही से चलाकर पलटा दिया। दुर्घटना में तीनों घायल हुए।
जगदीश 40 वर्ष निवासी सिंगापुर सिटी मांगलिया, राकेश पिता लेखा 45 वर्ष और एक अन्य युवक शराब के नशे में धुत्त होकर रात 2 बजे इंदौर रोड़ पर ऑटो में घूम रहे थे। युवकों ने अपना वाहन तेज रफ्तार में सडक़ पर दौड़ाया। संतुलन बिगडऩे के बाद ऑटो मेघदूत ढाबे के पास पलट गया।
Advertisement
राहगिरों ने तीनों घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा। यहां जगदीश और राकेश को भर्ती किया गया जबकि तीसरा साथी अस्पताल से भाग निकला। अस्पताल से नानाखेड़ा थाने पर सूचना दी गई। सुबह 11 बजे तक पुलिस घायलों के बयान लेने अस्पताल नहीं पहुंची।
Advertisement








