Advertisement

बीमारी के डिप्रेशन में अधेड़ ने जहर खाकर की आत्महत्या

नई सडक़ वाइन शॉप के पास पड़ा मिला

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूजउज्जैन। ढांचा भवन में रहने वाले अधेड़ ने डिप्रेशन में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। चिमनगंज थाना पुलिस ने शव का पीएम कराया। 53 वर्षीय संजय पिता रामरतन श्रीवास्तव छोटी उद्योगपुरी की होलसेल फर्म में काम करता था। उसके साले भूपेन्द्र ने बताया कि शुक्रवार रात 8 बजे खबर मिली कि संजय श्रीवास्तव नई सडक़ वाइन शॉप के पास पड़ा है।

उसे तुरंत चरक अस्पताल लेकर आए जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। संजय ने जहर खाने के बाद अपने बड़े भाई सुरेश श्रीवास्तव निवासी भोपाल को इसकी सूचना दी थी। भूपेन्द्र ने बताया कि संजय लंबे समय से बीमार था इस कारण डिप्रेशन में रहने लगा था। उसकी एक बेटी है।

Advertisement

युवक ने जहर खाकर दी जान

बड़ावदा जावरा निवासी 26 वर्षीय किशोर प्रजापत पिता जगन्नाथ ने 19 फरवरी को जहर खा लिया था। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर आए जहां किशोर की मृत्यु हो गई। नीलगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। उसके भाई विनोद ने बताया कि किशोर ईंट भट्टा चलाता था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें