Popup Image
Advertisement

रुद्रसागर पर बने सम्राट अशोक सेतु पर गेट लगाए

25.22 करोड़ में बने ब्रिज का सीएम ने किया था लोकार्पण, अभी तक श्रद्धालुओं के लिए नहीं खुला

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रुद्रसागर पर बने सम्राट अशोक सेतु पर शक्ति पथ की ओर से श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए दोनों ओर लोहे के गेट लगा दिए गए हैं। 25.22 करोड़ रुपए की लागत से बने इस ब्रिज का लोकार्पण 15 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था। श्रद्धालुओं को कम से कम चलना पड़े, इसके लिए इसका निर्माण किया गया है। ब्रिज श्रद्धालुओं को त्रिवेणी संग्रहालय के समीप शक्तिपथ से सीधे मानसरोवर भवन तक जाने में काम आएगा जिससे चारधाम से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए करीब डेढ़ किमी की दूरी कम हो जाएगी। हालांकि, लोकार्पण के ४ माह बीतने के बाद भी अधिकारियों की लेटलतीफी के चलते अभी तक श्रद्धालुओं के लिए इसे खोला नहीं जा सका है।

दरअसल, ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के पीछे रुद्रसागर के ऊपर शक्ति पथ से मानसरोवर तक जाने के लिए मई 2022 में ब्रिज का काम शुरू हुआ था जिसे नवंबर 2023 में पूरा होना था लेकिन करीब डेढ़ वर्ष देरी से वर्ष 2025 में इसका काम पूरा हो सका। इसकी लंबाई 200 मीटर और चौड़ाई 6 मीटर है। मध्य में 19 मीटर चौड़ी जगह रखी गई है। जिस पर खड़े होकर श्रद्धालु रुद्रसागर की खूबसूरती निहार सकते हैं और श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर दर्शन भी कर सकते हैं। इसके अलावा लाइटिंग के लिए दोनों ओर सुंदर लैम्प भी लगाए गए हैं।

Advertisement

डंपर की टक्कर से हुआ था क्षतिग्रस्त, टूट गई थीं बिल्सियां-पिलर
27-28 अप्रैल की दरमियानी रात ब्रिज के नीचे से मिट्टी निकालने वाले डंपर की टक्कर से शक्तिपथ की ओर ब्रिज का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिल्सी जगह-जगह से उखड़ गई और पिलर भी टूट गए थे जिसके बाद इसकी मरम्मत फिर से की गई। मई माह में ही इसकी मरम्मत का काम पूरा हुआ है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें