Popup Image
Advertisement

जून में ऑफलाइन होगी प्रवेश परीक्षा

विक्रम विवि में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू होगा बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी कोर्स

Advertisement

जुलाई से लगेंगी कक्षाएं

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बी.टेक डेयरी टेक्नोलॉजी कोर्स की शुरुआत होगी। इसके लिए जून में ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा होगी जिसमें मप्र ही नहीं देशभर के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। जुलाई से कक्षाएं लगना शुरू हों जाएंगी। विवि प्रशासन ने इस संबंध में तैयारियां कर ली हैं।

Advertisement

दरअसल, यह कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा अवसर होगा जो डेयरी उद्योग में कॅरियर बनाना चाहते हैं। डेयरी टेक्नोलॉजी कृषि विज्ञान और इंजीनियरिंग का महत्वपूर्ण क्षेत्र है जिसमें दूध उत्पादन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और वितरण से संबंधित पहलुओं का अध्ययन किया जाता है। इस कोर्स से विद्यार्थियों को डेेयरी फार्म प्रबंधन, पशु पोषण, दूध रसायन विज्ञान, डेयरी उत्पादों के निर्माण और गुणवत्ता नियंत्रण जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने का मौका मिलेगा। विवि का लक्ष्य है कि इस कोर्स के माध्यम से कुशल और प्रशिक्षित पेशेवर तैयार किए जाएं जो डेयरी उद्योग के विकास में योगदान दे सकें।

जल्द विवि की वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी
विवि प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया और पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी जल्द ही विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराने की बात कही है। इस नए कोर्स के शुरू होने से विक्रम विवि कृषि और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करेगा। साथ ही विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें