Advertisement

EOW उज्जैन की कार्रवाई , पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

ग्राम पंचायत खडोतिया तहसील बडनगर जिला उज्जैन के पंचायत सचिव (मंत्री) भरत लाल चौधरी को 20000/- की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

Advertisement

उज्जैन :फरियादी लखन पिता रामचंद्र चंद्रवंशी निवासी ग्राम खडोतिया तहसील बडनगर जिला उज्जैन द्वारा श्री दिलीप सोनी पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उज्जैन को दिनाँक 11.2.2025 को शिकायत की गई की ग्राम पंचायत खडोतिया का पंचायत सचिव ग्राम आबादी की जमीन पर प्लाट देने के एवज में ₹20000 की रिश्वत की मांग कर रहा है .

पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायत की तस्दीक कराई गई शिकायत सही पाए जाने पर आज दिनांक 14. 2. 2025 को ग्राम पंचायत खडोतिया तहसील बडनगर जिला उज्जैन के पंचायत सचिव भरत लाल चौधरी निवासी सीमलावदा तह. बड़नगर जिला उज्जैन को ग्राम पंचायत खडोतिया मे ₹20000 की रिश्वत लेते हुए EOW टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया.

Advertisement

उक्त कारवाई में श्री अजय कैथवास उप पुलिस अधीक्षक, श्री अमित वट्टी उप पुलिस अधीक्षक, श्री अनिल शुक्ला निरीक्षक, श्रीमती रीमा यादव निरीक्षक, श्री अर्जुन मालवीय उप निरीक्षक श्री अशोक राव सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक मोहन पाल, संतोष शर्मा, विशाल बादल , गौरव जोशी, मनोज आरक्षक चंद्रशेखर, भरत मंडलोई राकेश जटिया शामिल है मौके पर कार्रवाई जारी है

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें