Popup Image
Advertisement

मुरैना में पटाखा बनाते समय विस्फोट,भरभराकर गिरा मकान,

मुरैना के इस्लामपुरा में एक मकान में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था के मकान भरभराकर गिर गया। आसपास के मकान भी चपेट में आ गए। मलबे में एक महिला और एक लड़की का शव दबे होने की आशंका है। घटना दोपहर 12 बजे के बाद की है। मकान निरंजन राठौड़ का है।

Advertisement

प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है। रेस्क्यू टीम ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। पहले फटाखे बनाते समय विस्फोट की जानकारी सामने आई थी। बाद में पुलिस ने बताया कि घर के अंदर रखे सिलेंडर में विस्फोट हुआ है।

पुलिस का कहना है कि मकान में पटाखे भी रखे थे। सिलेंडर से पटाखे में आग लगी और पूरा मकान गिर गया। इस भयंकर विस्फोट में आगे पीछे के दो-तीन मकान और चले गए हैं। इस्लामपुरा में रहने वाले लोगों का कहना है कि जिस मकान में विस्फोट हुआ है, उसमें टेंट के सामान के साथ पटाखे भी रखे हुए थे। साथ ही रसोई गैस के सिलेंडर भी रखे थे।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें