Popup Image

एशिया में भारत का दबदबा बढ़ा, जापान-रूस को पछाड़ तीसरे नंबर पर पहुंचा

नई दिल्ली। एशिया में भारत ने अपनी ताकत और प्रभाव को और मजबूत किया है। ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की एशिया पावर इंडेक्स 2026 रिपोर्ट में भारत को एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बताया गया है। भारत का कुल पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हो गया है। इस सूची में अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर है, जबकि जापान चौथे और रूस पांचवें नंबर पर हैं।

Advertisement

भारत का स्कोर 40.5 अंक, पिछले साल से सुधार

लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में भारत का क्षेत्रीय प्रभाव बढ़ा है। भारत के कुल पावर स्कोर में पिछले साल की तुलना में 0.5 अंक का सुधार हुआ है। कूटनीतिक प्रभाव, रक्षा सहयोग, सांस्कृतिक पहुंच और भविष्य के संसाधनों में बेहतर प्रदर्शन ने भारत की स्थिति मजबूत की है।

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, एशिया में भारत और चीन के बीच ताकत का अंतर 2018 में इंडेक्स शुरू होने के बाद सबसे कम स्तर पर पहुंचा है। हालांकि, चीन का कुल पावर स्कोर अभी भी भारत से काफी अधिक है।

अमेरिका पहले, चीन दूसरे और भारत तीसरे नंबर पर

Advertisement

एशिया पावर इंडेक्स 2026 में शीर्ष पांच देशों की स्थिति इस प्रकार है:

  1. अमेरिका – 78.9 अंक
  2. चीन – 73.6 अंक
  3. भारत – 40.5 अंक
  4. जापान – 38.6 अंक
  5. रूस – 32.2 अंक

आर्थिक क्षमता में भारत का स्कोर घटा

रिपोर्ट में भारत की आर्थिक क्षमता का स्कोर घटकर 26.4 अंक रह गया है। हालांकि, इस श्रेणी में भारत तीसरे स्थान पर बना हुआ है। लोवी इंस्टीट्यूट के मुताबिक, कमजोर रुपए और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की अर्थव्यवस्थाओं को मापने की पद्धति में बदलाव का असर भारत की रैंकिंग पर पड़ा है।

रक्षा सहयोग और सांस्कृतिक प्रभाव में हुआ सुधार

रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ने और ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री से भारत के रक्षा नेटवर्क को मजबूती मिली है। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रभाव के मामले में भी भारत ने सुधार दर्ज किया है।

भारत का भविष्य के संसाधनों का स्कोर 56.2 अंक रहा, जबकि कूटनीतिक प्रभाव का स्कोर 70.3 अंक दर्ज किया गया। इन क्षेत्रों में प्रदर्शन ने एशिया में भारत की स्थिति मजबूत करने में योगदान दिया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें