Advertisement

घास काटने के दौरान करंट की चपेट में आया किसान, मौत

उज्जैन। सुबह खेत पर काम करने घर से निकले युवक की खेत के पास घास काटते समय करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। घट्टिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

Advertisement

ग्राम जलवा थाना घट्टिया निवासी 40 वर्षीय भूपेन्द्र पिता बहादुर सिंह की खेत में पड़े विद्युत तार की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। उसके भाई लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि भूपेन्द्र सुबह 11 बजे खेत पर जाने का कहकर घर से निकले थे।

देर शाम तक घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। खेत के आसपास तलाश करने पर उनका शव पड़ा मिला। परिजन ने आशंका जताई कि घास काटते समय करंट की चपेट में आने से भूपेन्द्र की मृत्यु हुई होगी। उन्हें दोपहर में काम करते आसपास के किसानों ने देखा था।

Advertisement

कार की टक्कर से युवक घायल

उज्जैन। याराना ढाबे के आगे मौजमखेड़ी में अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार जीवन पिता मांगीलाल को टक्कर मारकर घायल कर दिया जिसकी रिपोर्ट भैरवगढ़ थाने में दर्ज कराई गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें