Advertisement

मछली पकडऩे गया पिता अपने बच्चों के सामने चंबल में डूबा

करीब एक घंटे बाद निकाला शव, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंगोरिया के समीप दंगवाड़ा में मछली पकडऩे गया शख्स अपने ही बच्चों के सामने चंबल में डूब गया। उसे तैराकी भी आती थी। करीब एक घंटे बाद मृतक की लाश बाहर निकाली जा सके। गुरुवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक का नाम विष्णु पिता कुंवरजी केवट (४०) निवासी चककमेड़ है। परिजनों ने बताया कि वह बुधवार दोपहर अपने बच्चे कुलदीप, अजय और अंकित के साथ इंगोरिया के समीप दंगवाड़ा में चंबल नदी में मछली पकडऩे गया था। इसी दौरान विष्णु अचानक नदी में जा गिरा और गहरे पानी में चला गया जिससे वह डूबने लगा।

Advertisement

पिता को अपनी आंखों के सामने छटपटाता देख बच्चों ने शोर मचाया और पास ही रहने वाले मामा राजेश को बुलाया लेकिन तब तक विष्णु डूब चुका था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। करीब एक घंटे बाद मृतक की लाश बाहर निकाली जा सकी। इसके बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए चरक अस्पताल पहुुंचाया गया। यहां गुरुवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें