Advertisement

बेटे से शराब के लिए रुपए मांगे नहीं दिए तो पिता की हत्या कर दी

आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा

 

Advertisement

उज्जैन। खाराकुआं थाना क्षेत्र में शनिवार रात चाकू मारकर अचार-पापड़ की एजेंसी संचालित करने वाले कारोबारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। रविवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

एसआई और जांच अधिकारी लिवान कुजुर ने बताया कि अवंतिपुरा में रहने वाले सुनील पिता भेरूलाल मालवीय (48) गीता कॉलोनी में अचार-पापड़ की एजेंसी संचालित करते थे। उनके पुत्र जयेश से शनिवार को पड़ोस में ही रहने वाले सिद्धार्थ पिता शिवकुमार सिसौदिया (25) ने शराब के लिए रुपए मांगे थे लेकिन जयेश ने इंकार कर दिया था जिसके बाद सिद्धार्थ ने जयेश के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की थी। जयेश ने पिता को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने बेटे से थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने को कहा।

Advertisement

इसकी जानकारी सिद्धार्थ को भी मिल गई। इसके बाद सुनील मालवीय खजूरवाली मस्जिद से होकर जा रहे थे तभी सिद्धार्थ उनके पीछे-पीछे आया और गोंदा की चौकी व बुधवारिया के बीच मालवीय पर चाकू से हमला कर भाग निकला। घाव गहरा होने से गंभीर हालत में सुनील को अस्पताल ले जाया गया जहां अधिक खून बहने से डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी कुजुर ने बताया आरोपी आदतन बदमाश है, उसे कार्रवाई पूरी होने के बाद आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें