Advertisement

महाकाल लोक पार्किंग में इंदौर के लोगों से मारपीट

महिला बोली…पार्किंग शुल्क देने के बाद दोबारा मांग रहे थे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल लोक पार्किंग में बैठे युवकों ने इंदौर के लोगों से मारपीट कर दी। जिसकी रिपोर्ट महाकाल थाने में दर्ज कराई गई। सुनीता पति संतोष सेन 45 वर्ष निवासी वृंदावन कालोनी बाणगंगा इंदौर ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से आए रिश्तेदारों को महाकाल दर्शन कराने लोडिंग ऑटो से 20 महिला-पुरुष व बच्चों के साथ उज्जैन आई थी। उन्होंने अपना ऑटो महाकाल लोक पार्किंग में खड़ा किया।

रात करीब 9.30 बजे दर्शन कर लौटे और पार्किंग से ऑटो निकालने लगे तभी वहां कर्मचारी आए और रुपए की मांग करने लगे। जब उन्हें कहा कि हम रुपए पहले ही दे चुके हैं तो विवाद करने लगे। जब विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में बेटा यश सहित अन्य लोग घायल हुए। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि सुनीता सेन की रिपोर्ट पर 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

आगर की मजदूर महिला से दुष्कर्म
उज्जैन। आगर में रहने वाली महिला से युवक ने दुष्कर्म किया जिसकी रिपोर्ट महाकाल थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगर में रहने वाली महिला जयसिंहपुरा में रहकर मजदूरी करती है। यहीं पर उत्तरप्रदेश का युवक भी किराये का मकान लेकर रहता है। युवक ने उक्त महिला के साथ दुष्कर्म किया जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें