महाकाल की भस्मार्ती में शामिल हुए फिल्मकार मधुर भंडारकर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मधुर भंडारकर सोमवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और प्रात:कालीन भस्म आरती में शामिल हुए।
Advertisement
भंडारकर इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तड़के सीधे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। भस्म आरती के उपरांत उन्होंने नंदी महाराज का पूजन एवं अभिषेक किया। मीडिया से बातचीत में मधुर भंडारकर ने कहा कि वे प्रत्येक वर्ष भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आते हैं। इस बार भी इंदौर प्रवास के दौरान अवसर मिलने पर महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे।
Advertisement









