गृह क्लेश से मिलेगी राहत, काम में आएगी तेजी, करें ये उपाय

घर में अचानक छोटी-छोटी बातों पर क्लेश होना, बनते काम बिगडऩा, फिजूलखर्ची बढऩा या परिवार के सदस्यों के बीच तनाव रहना कई बार चिंता का कारण बन जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में नकारात्मक ऊर्जा या बुरी नजर के कारण भी ऐसी स्थितियां बन सकती हैं। मंगलवार के दिन कुछ सरल उपाय करने से घर का वातावरण सकारात्मक बनाने में मदद मिल सकती है।
हनुमान चालीसा का पाठ
मंगलवार को सुबह और शाम श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे बजरंगबली की कृपा बनी रहती है और घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है।
स्वास्तिक
मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं मंगलवार को हनुमानजी के चरणों का सिंदूर लेकर घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा से बचाव होता है और घर का वातावरण सकारात्मक रहता है।
फिटकरी
अगर परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव और मनमुटाव रहता है तो मंगलवार को फिटकरी का एक टुकड़ा घर के मुख्य द्वार के पास किसी सुरक्षित स्थान पर रख सकते हैं। वास्तु मान्यताओं में फिटकरी को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला माना गया है।
लोबान
घर में लोबान का धुआं करें शाम के समय घर में लोबान या गुग्गुल का धुआं करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है और वातावरण में सकारात्मकता आती है।
कपूर
घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कपूर जलाने की सलाह दी जाती है। यदि कपूर जलाना संभव न हो तो कांच की कटोरी में दो कपूर के टुकड़े रख सकते हैं। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, यह उपाय गृह क्लेश को कम करने और पारिवारिक संबंधों में मधुरता लाने में सहायक माना जाता है।
गुलाबी रंग
गुलाबी रंग और गुलाब जल शयनकक्ष में गुलाबी रंग की चादर और पर्दों का प्रयोग शुभ माना जाता है। गुलाबी रंग को प्रेम और शांति का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा घर में गुलाब जल का छिड़काव भी किया जा सकता है। इसकी खुशबू वातावरण को शांत और सुखद बनाने में सहायक हो सकती है।
घर के लिए जरूरी वास्तु उपाय
कांच की कटोरी में सेंधा नमक भरकर शयनकक्ष या स्नानघर के कोने में रखें। इसे हर 10 से 15 दिन में बदलते रहें।
मुख्य द्वार के पास कचरा, पुराने जूते-चप्पल या अनावश्यक सामान न रखें।
घर में टूटे हुए कांच के बर्तन या टूटा-फूटा सामान रखने से बचें।
घर की नियमित साफ-सफाई करते रहें और अनावश्यक सामान को समय-समय पर हटाते रहें।









