Popup Image
Advertisement

फूड कारोबारियों पर 7.21 लाख रुपए का जुर्माना

मिलावटखोरों पर प्रशासन का डंडा

Advertisement

उज्जैन। खराब फूड सामग्री बेचने वालों पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत 7.21 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
पोरवाल नमकीन के संचालकं नितेश भट्ट सोनम इंडस्ट्री, बांसुरी वाला रेस्टोरेंट, पप्पू कुमारी शर्मा, विक्रमादित्य होटल पर कार्रवाई की गई है। इसी तरह राजा मटन शॉप, गणेशपुरा और पवन कुमार गोयल, फर्म मालवा किराना स्टोर पर भी कार्रवाई की गई है। यहां मिथ्याछाप अग्रवाल 420 पापड़ एवं पंजाबी मसाला पापड़ का बबबमिला था।

इसी तरह महाकाल किराना, इंगोरिया, एवं शिवम इंटरप्राइजेज घटिया पर लूज प्रतिबंधित धनिया पाउडर बेचने पर जुर्माना लगाया गया है। महिदपुर के शिव मावा भट्टी पर अमानक लूज मावा बेचने और जवाहर नगर की न्यू सिंध डेयरी पर गाय-भैंस का दूध मिक्स करके बेचने पर कार्रवाई की गई है।

Advertisement

जोधपुर स्वीट्स होम पर लूज मावा बर्फी लूज का भंडारण करने राधिका किराना एंड जनरल स्टोर्स, सनराइज सिटी पर बगैर पंजीयन कारोबार करने पर जुर्माना लगाया गया है।

नाकोड़ा मावा भंडार एवं मां कृपा कोल्ड स्टोरेज से अमानक मावा निर्माण,गणेश प्रसाद भंडार पर अमानक बूंदी लड्डू निर्माण,बेमिसाल बेकर्स, देवास रोड पर निर्माण, पैकिंग, संग्रहण एवं विक्रय संबंधी नियमों का उल्लंघन किए जाने पर कार्रवाई की गई। लक्ष्मी ट्रेडर्स, बडऩगर और अनिल कन्फेक्शनरी वक्र्स इंदौर पर अमानक स्पेशल लवली रेवड़ी बेचने, पारस किराना, महिदपुर पर ब्लैक डायमंड काली मिर्च बेचने पर जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें