Popup Image

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित

9 दिसंबर से होगा आयोजन, जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने परीक्षा की नई तारीखों का एलान कर दिया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब भर्ती परीक्षा 9 दिसंबर से आयोजित की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (सामान्य ड्यूटी) भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन पहले 19 नवंबर से प्रस्तावित था। इसके लिए अभ्यर्थी लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। हालांकि, कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया था। इसके बाद से ही अभ्यर्थियों को नई तारीखों का इंतजार था।

Advertisement

पुलिस विभाग की दूसरी परीक्षा के कारण बदला कार्यक्रम कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा की तारीखों में बदलाव के पीछे पुलिस विभाग की एक अन्य परीक्षा के आयोजन और अभ्यर्थियों के व्यापक हित को वजह बताया है। मंडल ने एक दिन पहले ही सूचना जारी कर पुरानी तारीखों में बदलाव की जानकारी दी थी। इसके बाद सोमवार को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम सार्वजनिक कर दिया गया।

नौ दिसंबर से होगी भर्ती परीक्षा
नए कार्यक्रम के मुताबिक पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा अब 9 दिसंबर से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को इसी तारीख को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी और परीक्षा से जुड़ी दूसरी व्यवस्थाएं करनी होंगी। परीक्षा के विस्तृत कार्यक्रम और अन्य निर्देशों के लिए मंडल की आधिकारिक सूचना पर नजर रखना जरूरी है।

Advertisement

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
कर्मचारी चयन मंडल ने बताया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी इन्हें आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम जैसी जरूरी जानकारियां एडमिट कार्ड में उपलब्ध होंगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें