Popup Image

अनूपपुर में खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, चालक और क्लीनर की मौत

अक्षरविश्व न्यूज अनूपपुर। अनूपपुर के कोतमा थाना क्षेत्र में नेशनल हाई-वे-43 पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात सड़क हादसा हो गया। बुरहानपुर रोड पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार दूसरा ट्रक जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक और उसके सहयोगी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए।

Advertisement

पुलिस ने दोनों शव को बाहर निकाल लिया है, एक शव के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। ओडिशा से लकड़ी लोड कर अनूपपुर की ओर जा रहा ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और उसका सहयोगी केबिन में ही दब गए।

आंध्रप्रदेश में लॉरी ने एसयूवी को टक्कर मारी, 4 की मौत
अनंतपुर, एजेंसी। आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले में गुरुवार को सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा याडिकी मंडल के रायालचेरुवु के पास हुआ। यहां एक लॉरी ने एसयूवी को टक्कर मार दी। राज्य के परिवहन मंत्री राम प्रसाद रेड्डी के मुताबिक, हादसे के समय वाहन हैदराबाद से ताडि़पत्री जा रहा था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें