मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग, सामान जला…

उज्जैन। किशनपुरा मक्सी रोड स्थित वार्ड क्रमांक 39, गली नंबर 8 में विजय बडग़ोतिया के मकान में शुक्रवार अलसुबह लगभग 4 बजे अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मकान में रखे एसिड और कपड़ों से आग और भडक़ गई।

Advertisement
जिससे लपटें उठने लगी। विजय एसिड बिक्री का व्यवसाय करता है। आग की घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। फायर कर्मी कन्हैया राजपूत ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Advertisement









