Advertisement

सबसे पहले श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनेगी दिवाली, सिर्फ एक बड़ी फुलझड़ी जलेगी

हमेशा की तरह ही इस बार भी श्री महाकालेश्वर मंदिर में सबसे पहले दिवाली मनेगी। इस बार सिर्फ एक फुलझड़ी जलाकर दिवाली मनाई जाएगी। हालांकि एक फुलझड़ी जलाकर ही दिवाली मनाने का विधान पहले से है, लेकिन इसका पालन कड़ाई से कभी नहंी होता।

Advertisement

दरअसल रंगपंचमी पर पटाखे छोडऩे से हादसा हो गया था और कई लोग झुलस गए थे। इस हादसे के मद्देनजर सावधानी बरती जा रही है। इस बार सिर्फ एक फुलझड़ी जलाकर दिवाली मनाई जाएगी। सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि एक बड़ी फुलझड़ी जलाने का नियम पहले से है। इस बार उस पर सख्ती से अमल कराया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें