Advertisement

‘रामायणम्’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत की आवाज ने जीता दिल

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड और सबसे महंगी फिल्मों में से एक होने जा रही माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायणम्’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हो चुका है। इस फिल्म को लेकर शुरुआत से ही काफी चर्चा है और ट्रेलर रिलीज के बाद से ये और भी सुर्खियों में है। अब आज गणेश चतुर्थी के खास मौके पर फिल्म का पहला गाना जारी किया गया है। इस गाने में भगवान राम और माता सीता के स्वयंवर की झलकियां हैं। इस दौरान भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर भगवान शिव का अत्यंत शक्तिशाली और दिव्य धनुष तोड़ते नजर आ रहे हैं। इन झलकियों में सीता स्वयंवर से लेकर वनवास जाने तक की झलकियां दिख रही हैं। इस गाने को आवाज दी है श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने।

Advertisement

नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही इस फिल्म की म्यूजिकल जर्नी की शुरुआत हो चुकी है। फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ के लिरिक्स कुमार विश्वास ने लिखे हैं और संगीत की जिम्मेदारी ऑस्कर अवॉर्ड विनर ए. आर रहमान ने संभाली है। इस गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर से फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है।

गणेश चतुर्थी के खास मौके पर नया गाना रिलीज

Advertisement

गणेश चतुर्थी के खास मौके पर 14 सितंबर को ‘सिया राम’ पोस्टर जारी किया गया। इस पोस्टर में भगवान की भूमिका में रणबीर कपूर साई पल्लवी के बालों में फूल लगाते दिख रहे हैं। इसके कुछ ही समय बाद ‘जय जय राम’ सॉन्ग जारी कर दिया गया। दरअसल मेकर्स गाने की शुरुआत भगवान गणेश के आशीर्वाद के साथ करना चाह रहे थे। इस गाने को लेकर लोगों के रिएक्शंस भी खूब आ रहे हैं। एक ने कहा, ‘ अरिजीत सिंह केवल सिंगर नहीं हैं, वे लाखों-करोड़ों दिलों के इमोशंस हैं।’ एक अन्य ने कहा, ‘ये गाना नहीं, प्रभु श्री राम का आशीर्वाद है।’ काफी लोगों ने कहा है- ‘ये गाना डिवाइन है।’

अरिजीत और श्रेया की आवाज ने जीता दिल

Advertisement

‘रामायण’ जैसे पौराणिक प्रोजेक्ट के लिए अरिजीत और श्रेया का साथ आना लोगों को भा गया है। फिल्म का ये गाना ‘रामायणम्’ की कहानी को विजुअल्स के जरिए दिखा रहा है, जहां दीपावली की तरह जगमगाहट, माता सीता के बढ़ते कदम और भगवान राम की झलकियों के साथ शुरू होती है।

हॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर

बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायणम्’ दो हिस्सों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं और साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। इसी के साथ साउथ सुपरस्टार यश फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर शुरुआत से ही खूब चर्चा है। खास बात ये है कि इस फिल्म को ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यही वजह है कि इस फल्म में एआर रहमान के साथ मशहूर हॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं ताकि इसे और बड़ा बनाया जा सके।

6 नवंबर 2026 को रिलीज होनी है फिल्म

बता दें कि पहले पार्ट की दुनिया भर में दिवाली के आसपास 6 नवंबर 2026 को रिलीज होनी है और वहीं भारत में इसकी रिलीज 8 नवंबर 2026 बताई गई है। फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें