Advertisement

तीसरी बार बदमाशों ने ऋषिनगर में तीन कारों के कांच फोड़ दिए

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। घर के बाहर खड़ी कारों के कांच फोडऩे वाले शहर में फिर सक्रिय हो गए हैं। अब तक करीब आधा दर्जन वारदातें शहर में हो चुकी है। अब ऋषिनगर क्षेत्र में बदमाशों ने तीन कारों के कांच तोड़ दिए। यह घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। आरोपियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें तीन युवक एक बाइक पर आते नजर आ रहे हैं। इनमें से एक युवक कारों पर पत्थर फेंकता दिखाई दे रहा है।

तेज आवाज सुनकर जागे रहवासी जब बाहर निकले तो देखा कि सडक़ पर कांच बिखरे हुए थे और कारों के बोनट पर ईंटें पड़ी थीं। राजेंद्र कुमार जाधव ने बताया कि उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। पास ही अग्रवाल परिवार की कार भी थी। बदमाशों ने दोनों की गाडिय़ों सहित कुल तीन कारों के कांच तोड़ दिए। माधवनगर थाना पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक एक बाइक पर आते दिखाई दिए हैं। इनमें से एक युवक पत्थर मारते हुए स्पष्ट नजर आ रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

Advertisement

पंचमपुरा की ओर से आते दिखे
रहवासियों का कहना है कि दो महीने में यह तीसरी बार है जब कॉलोनी में गाडिय़ों के कांच फोड़े गए हैं। इससे पहले एक क्रिश्चन परिवार और एक अन्य परिवार की कारों को भी निशाना बनाया गया था। बावजूद इसके, अब तक कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में आरोपी पंचमपुरा की ओर से आते और वारदात के बाद कम्युनिटी हॉल की ओर जाते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें