Advertisement

चोर, सामान बिकवाने और खरीदने वाले चार गिरफ्तार, जेल भेजे गए

श्मशान को भी नहीं बख्शा, मशीनें चुराईं

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महिदपुर में एक चोर ने श्मशान कार्यालय पर हाथ साफ कर दिया। उसने यहां से मशीनरी और लोहे का सामान चुराया और अपने साथ की मदद से बाजार में बेच दिया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हे कोर्ट के आदेश के बाद जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, महिदपुर के सत्य श्मशान घाट के कार्यालय में 28-29 जुलाई की रात चोरी की वारदात हुई थी। कार्यालय का नकुचा तोड़कर ब्लोअर मशीन, पंखा, माइक चलाने की मशीन, सीसीटीवी कैमरे का मेमोरी कार्ड, चिलम यूनिट और लोहे का सामान चुरा लिया गया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने तलाश की तो पता चला कि यह वारदात बैरजाली के निवासी सोहराब खान ने की है। उसने अपने साथी असलम उर्फ वकार की मदद से चुराया सामान रईस पिता बब्बू उर्फ बबलू ओर अकरम पिता मोहम्मद गनी को बेच दिया है। ऐसे में चारों को एक के बाद एक दबोच लिया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, यहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

Advertisement

सोहराब-अकरम आदतन बदमाश: सोहराब और अकरम आदतन बदमाश हैं। सोहराब पर बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी के ३ प्रकरण दर्ज हैं, जबकि अकरम पर बलवे का प्रकरण है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें